करनाल प्रशासन के साथ किसानों की 3 घंटे चली मीटिंग फेल, राकेश टिकैत बोले- धरना रहेगा जारी
नई दिल्ली, सितंबर 08। हरियाणा के करनाल में धरना दे रहे किसानों की स्थानीय प्रशासन के साथ करीब 3 घंटे चली मीटिंग असफल रही है। इस मीटिंग में किसानों ने एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त किए जाने की मांग की, लेकिन प्रशासन किसानों की इस मांग पर राजी नहीं हुआ, जिसका नतीजा ये रहा कि मीटिंग फेल रही। साथ ही किसानों ने अपना धरना जारी रखने का फैसला किया है।

हम अपना धरना जारी रखेंगे- राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त करने की मांग की थी, जो अधिकारियों ने नहीं मानी। इसके अलावा प्रशासन ना ही आयुष सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार है, क्योंकि उन्हें सीधा चंडीगढ़ से निर्देश मिल रहे हैं, इसलिए हमने तय किया है कि हम अपना विरोध जारी रखेंगे। आपको बता दें कि किसानों और प्रशासन के बीच ये बैठक मिनी सचिवालय में हुई।
Recommended Video

हमारी मांग पूरी होने तक करनाल से नहीं हटेंगे- राकेश टिकैत
मीटिंग खत्म होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के साथ-साथ अब हमारा आंदोलन अब यहां भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि करनाल में यूपी, पंजाब और अन्य जगहों के किसान भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता, हम यहां से नहीं हटेंगे। राकेश टिकैत ने बताया कि हमारी मांग है एसडीएम आयुष सिन्हा को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

क्यों किसानों का चल रहा है धरना?
आपको बता दें कि करनाल में किसान का धरना 28 अगस्त की उस घटना को लेकर हो रहा है, जिसमें हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया था। साथ ही एसडीएम आयुष सिन्हा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो किसानों का सिर फोड़ने का निर्देश पुलिसवालों को दे रहे थे।
Talk (with Karnal district admin) lasted for 3 hours but failed. Officers are not ready to suspend him (SDM Ayush Sinha) & lodge a case against him. The officers are getting directions from Chandigarh. So we have decided to continue our protest here: BKU leader Rakesh Tikait pic.twitter.com/QaBBcuREq2
— ANI (@ANI) September 8, 2021












Click it and Unblock the Notifications