MSP लागू न हुआ तो, दिल्ली में करेंगे जल्द बड़ा आंदोलन- राकेश टिकैत

सूरजमुखी की एमएसपी(न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद की मांग को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद कर ली है। किसान नेता राकेश टिकैत ने भी ऐलान कर दिया है कि अगर MSP लागू नहीं होती है तो, जल्द ही बड़ा आंदोलन करेंगे।

Rakesh Tikait

Haryana News: हरियाणा में सूरजमुखी की एमएसपी(न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ऐलान किया कि एमएसपी के लिए दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन (किसानों का विरोध अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ) करना होगा। यह पहली बार है कि एमएसपी को लेकर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ हो।

दरअसल, बीते दिन यानी मंगलवार को किसानों ने एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर हंगामा किया। इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इसके विरोध में बुधवार को रोहतक में पुलिस से किसानों की भिंडत हो गई। इस दौरान कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। ऐसे में किसानों ने एकजुट होकर हिसार, सिरसा, रोहतक, करनाल, अंबाला और कुरूक्षेत्र समेत कई जिलों में टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो राज्य की सड़कें जाम कर देंगे।

बीजेपी किसान विरोधी- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। कहा कि बीजेपी किसान विरोधी है। कृषि कानून तो कभी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जैसी स्कीम लाकर किसानों को परेशान करने पर तुली है। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए न कि उनपर लाठी बरसानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+