Faridabad Power Cut: फरीदाबाद में आज 8 घंटे बिजली गुल, जानिए कहां और कितने बजे तक रहेगा पावर कट
Faridabad Electricity Cut: हरियाणा के फरीदाबाद में आज ज्यादातर इलाकों में आठ घंटे से भी ज्यादा वक्त तक बिजली कटी रहेगी। मेंटेनेंस वर्क की वजह से आज मंगलवार 12 सितंबर को 8 घंटे बिजली गुल रहेगी। मरम्मत कार्य की वजह से मंगलवार को 66 केवी सब-स्टेशन में साढ़े आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
फरीदाबाद में मेंटेनेंस वर्क की वजह से सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। हालांकि बिजली विभाग के इस फैसले से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली देनी चाहिए।

इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली
फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज, दौलताबाद, प्रेरणा धाम, पुरी, बडोली, डीपीएस एरिया, एसआरएस रेजीडेंसी, रियल टावर ओमेक्स, सेक्टर-84 , गीता मंदिर, हेल्थ फोर्ड, सेक्टर-10, सेक्टर-12, जिमखाना, थॉमसन प्रेस, सेक्टर-14,15,16 डीएलएफ,एसआरएस रॉयल हिल्स, सेक्टर-9 ईस्ट, वेस्ट, सेक्टर-9 मार्केट, सेक्टर-81 कंट्री वाइड पार्क, पर्ल एसआरएस सोसायटी के लोगों को बिजली जाने से परेशानी हो सकती है।
कुछ दिनों से हो रही है बिजली की कटौती
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते से जिले में बिजली को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में जितनी मांग है, उतनी बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है, ऐसे में कई बड़े उद्योगों को लाखों का नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में लाखों उपभोक्ता बिजली पानी की किल्लत परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में तीन दिन पहले भी बिजली निगम अधिकारियों ने मरम्मत कार्य के नाम पूरे दिन बिजली काट दी थी। अब यहां आए दिन मरम्मत कार्य का बहाना देकर बिजली कटौती की जा रही है।
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मेंटनेंस का काम होना है, जिसकी वजह से बिजली काटी जा रही है। जितनी जल्दी कार्य पूरा हो जाएगा, बिजली बहाल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications