Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस बना रही बहुमत की सरकार? भाजपा को लगेगा बड़ा झटका!
Haryana exit poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 5 अक्टूबर को एक चरण में चुनाव संपन्न हो चुका है। हरियाणा में आज वोटरों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, शाम 6 बजे तक कुल 61 फीसदी वोटिंग हुई।
हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के वास्तविक नतीजे तो 8 अक्टूबर को वोटों गिनती के बार आएंगे लेकिन आज वोटिंग संपन्न होने के बाद से एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। एग्जिट पोल के नतीजों से ये अनुमान लगाया जा सकता है हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है कि कांग्रेस की सुनामी आने वाली है?

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बढ़त का संकेत दिए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस आसानी से हरियाणा में सरकार बनाती नजर आ रही है।
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 55 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि भाजपा को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जेजेपी संभवतः 1 सीट तक जीत सकती है, और आईएनएलडी को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications