Haryana News: लोकतंत्र के पर्व में सभी मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें: अनुराग अग्रवाल
Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है। एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी मतदाताओं को आगामी 25 मई को लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए। बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है। इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संविधान में सभी को वोट का समान रूप से अधिकार दिया गया है। स्वीप अभियान के तहत महिलाओं को बताना कि उनके वोट की भी कीमत पुरुषों के बराबर है। इसलिए उन्हें लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मे बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने मत का बिना किसी डर भय के उपयोग करते हुए सही उम्मीदवार को चयन करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications