महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में अस्पताल में घायल छात्रों से मिली शिक्षा मंत्री, जाना हाल
Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। 20 बच्चों को स्कूल ले जार रही स्कूल बस क का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई और लगभग 12 घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में बच्चों का हाल लेने के लिए हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पहुंची और कनीना स्कूल बस हादसे में घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।

बता दें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के पेड़ से टकराकर पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि माना जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था।
अधिकारियों ने कहा कि कक्षा 4 से 10 तक के छात्रों को ले जा रही बस जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जो ईद-उल-फितर की छुट्टी के बावजूद काम कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications