जनता की समस्याओं का तुरंत निपटारा करें अधिकारी: दुष्यंत चौटाला
Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के प्रति समर्पित सरकार है, जो पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है।
डिप्टी सीएम चौटाला ने यह बात हिसार में स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए कही। आस-पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और शेष के संबंध में विभागाध्यक्षों से फोन पर बात कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापक जनहित के कार्यों के लिए अधिकारियों को अपने स्तर पर ही जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए और ऐसे कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना की जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' और पूर्ण पारदर्शिता की सोच के साथ प्रदेश में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिसार में भी हवाई अड्डा सहित अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर के विकास को लेकर एलिवेटेड रोड जैसी कई नई परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उकलाना हल्के के ब्याना खेड़ा गांव में ग्राम वासियों से मुलाकात की। इसके बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications