'नशा मुक्त हरियाणा' साइक्लोथॉन यात्रा करनाल में हुई समाप्त, सीएम खट्टर ने कहा- तोड़नी होगी सप्लाई चेन
Manohar Lal Khattar: नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प 1 सितंबर, 2023 से शुरू हुई साइक्लोथॉन यात्रा आज 25 सितंबर को करनाल में समाप्त हो गई। 25 दिनों से जारी नशे के विरूद्ध इस यात्रा में लगभग 1 लाख 15 हजार युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साइक्लोथॉन यात्रा के समापन समारोह में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की।
इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा, मुझे खुशी है कि हमने 'नशा मुक्त हरियाणा' नाम से जो कार्यक्रम शुरू किया था, उसे संतों का आशीर्वाद मिला और उन्होंने अपने स्तर पर कार्यक्रम चलाया। साइक्लोथॉन यात्रा की शुरुआत 1 सितंबर को करनाल से हुई और पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।

सीएम खट्टर ने कहा कि आज करनाल में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि नशे के विरुद्ध केवल यात्रा भर से ही हमारा लक्ष्य पूरा नहीं होगा, इसे जड़ से मिटाने के लिए हमें लगातार जनजागरण करना होगा। नशे को खत्म करने के लिए हमें नशे की सप्लाई चेन को तोड़नी होगी।
Recommended Video
उन्होंने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार नशा तस्करों पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई कर रही है। सीएम खट्टर ने कहा कि नशा किसी भी राज्य की तरक्की का बाधक है, लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक्की के लिए नशे को जड़ से ख़त्म कर के रहेंगे।
सीएम खट्टर ने कहा कि आज करनाल में "साइक्लोथॉन यात्रा समापन समारोह" के दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों को नशे को समाज से मिटाने के लिए कई संकल्प दिलवाए। इस दौरान सीएम खट्टर ने साइकिल चलाने वाले 250 लोगों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम खट्टर ने घोषणओं को जारी किया वीडियो। आप भी सुनिए क्या कहा...












Click it and Unblock the Notifications