मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस, दहेज प्रताड़ना और क्रेटा गाड़ी मांगने का आरोप
सपना चौधरी और उनके परिवार के विरुद्ध दर्ज मामले में डांसर, उनकी मां और भाई पर कथित रुप से गंभीर आरोप लगे हैं।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके परिवार के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। सपना के साथ उनके भाई करण और मां नीलम पर सपना की भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगा है। ये मामला पलवल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
पलवल थाने में अपनी तहरीर में शिकातकर्ता सपना की भाभी ने आरोप लगाया कि उसका परिवार सपना चौधरी और उनके परिजनों द्वारा मांग की गई क्रेटा गाड़ी नहीं दे पाया। जिसके कारण उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जाता है। सपना की भाभी ने कहा कि ससुराल पक्ष में उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया गया। शिकायत के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है।
पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी करण से हुई थी। शादी के समय उसके परिवार ने दहेज में सोना दिया था। दिल्ली के एक होटल में शादी का आयोजन भी किया गया।
पीड़िता की ओर से पुलिस को बताया गया कि होटल की महंगी शादी के लिए लगभग 42 लाख रुपए खर्च हुए। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। चौधरी की भाभी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया तो उनके परिवार ने 3 लाख रुपये, चांदी और नए कपड़े दिए लेकिन सपना का परिवार कार मांगता रहा। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पिछले साल मई में, उसके पति ने उसे नशे की हालत में पीटा और उसका यौन उत्पीड़न किया।
पीड़िता के पति सपना चौधरी और उसकी सास नीलम के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पलवल के डीएसपी सतेंद्र ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications