हरियाणा: डबल इंजन सरकार ने बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधा देने का काम किया, बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनी को अधिकृत करने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया। उन घरों में बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधा देने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है।
25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से निकाल कर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कांग्रेस ने महिलाओं का वोट लेकर के उनका शोषण करने का काम किया है। मोदी जी ने माताओं-बहनों को सम्मान देने का काम किया है। सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास की नीति के साथ बिना भेदभाव के देश को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'अबकी बार 400 के पार', CM नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार PM बनने जा रहे मोदी जी












Click it and Unblock the Notifications