हरियाणा में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी ये आवश्यक सुविधाएं

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने नया अपडेट जारी किया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान निर्वाचन विभाग ने दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की है। ता‍कि मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा हो सके।

Lok Sabha Elections 2024

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग स्टेशनों पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट इत्यादि सुविधाओं के अलावा उनके साथ एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावों से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सक्षम ऐप भी बनाया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की चुनावों में अहम भूमिका रहती है। प्रदेश में अधिकांश पोलिंग स्टेशन स्कूलों में ही बनाए गए हैं। अध्यापक स्कूलों में बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दें और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहें।

उन्‍होंने बताया मतदान के दिन जब उनके अभिभावक वोट डालने आते हैं तो वे भी साथ आएं और सेल्फी लेकर इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करें।

मतदाता अपने जहन में रखें कि हम भारत के मतदाता हैं, भारत के लिए मतदान करें। लोकतंत्र से सजा भारत, मतदान करने जाएंगे। न पक्षपात, न भेदभाव, हम भारत के निर्माता हैं और मतदान करने आएंगे भारत के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+