शादी करने जा रहे Digvijay Chautala, पिता अजय चौटाला ने अपने दम पर खड़ी की थी पार्टी, बड़ा बेटा डिप्टी सीएम
दिग्विजय चौटाला 15 मार्च को लगन रंधावा से शादी करेंगे। हरियाणा के दिग्गज राजनीतिक परिवार में जश्न का माहौल है।

Digvijay Chautala Marriage: हरियाणा के दिग्गज राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई और पूर्व सांसद अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला 15 मार्च को शादी करेंगे। दिग्विजय और लगन रंधावा की दिल्ली में 13 मार्च को सगाई हुई है, जिसके बाद 15 मार्च को गुरुग्राम में दोनों सात फेरे लेंगे। ऐसे में अब हरियाणा के राजनीतिक परिवार का पंजाब के राजनीतिक परिवार से रिश्ता जुड़ने जा रहा है।
हरियाणा का दिग्गज राजनीतिक परिवार चौटाला
चौटाला परिवार का हरियाणा की राजनीति में दबदबा है। परिवार की राजनीति जड़ें चौधरी देवी लाल की जमाई हुई है, जिन्होंने 1977 से 1979 और दूसरी बार 1987 से 1989 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला। इसी के साथ वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। उनकी विरासत को उनके बेटे ओम प्रकाश चौटाला ने आगे बढ़ाई और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से 1999 से 2005 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
खुद के दम पर खड़ी की पार्टी, आज दूसरे पायदान पर
ओपी चौटाला के दो बेटे हैं, बड़े अजय सिंह चौटाला और छोटे अभय सिंह चौटाला। लेकिन दोनों भाइयों की राहें जुदा हो गईं। अभय चौटाला हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम है। मौजूदा हरियाणा सरकार बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार है। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ही है। साल 2019 में हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले अजय सिंह चौटाला ने छोटे भाई अभय से अलग होकर अपने दोनों बेटों दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के साथ मिलकर जेजेपी का गठन किया था, जिसको चुनावों में 10 सीटें मिली और उनकी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने के लिए किंगमेकर की भूमिका में आ गई, जिसके बाद बीजेपी से गठबंधन के बाद डिप्टी सीएम का पद बड़े बेटे दुष्यंत सिंह को मिला।
जानिए दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा के बारे में
दिग्विजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव हैं।वहीं उनकी होने वाली पत्नी लगन रंधावा अमृतसर की रहने वाली है। वो भी राजनीतिक परिवार से हैं। लगन के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर हैं।












Click it and Unblock the Notifications