पुलिस के सामने से डायल-112 लेकर फरार हुआ चोर, 10 km दौड़ाया, फिर चाबी फेंक कर हो गया फुर्र
हरियाणा पुलिस की एक लापरवाही सामने आई है। लापरवाही ऐसी कि अब खुद प्रशासन को भारी पड़ रही है। दरअसल, हिरासत में लिया गया एक शख्स, पुलिस के सामने से ही डायल-112 गाड़ी लेकर फरार हो गया। यह घटना यमुनानगर में हुई, जहां पुलिस की टीम एक घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए आई थी।
डीएसपी के मुताबिक घरेलू विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम खुर्दी गांव की ओर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में कुछ लोगों को आपस में बहस करते हुए देखकर गाड़ी को बीच में ही रोक दी। उनकी टीम ने हस्तक्षेप किया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस फिर से खुर्दी गांव की ओर रवाना हो गई वहां पहुंचकर पुलिस अधिकारी घर के अंदर चले गए लेकिन वे कार की चाबी साथ ले जाना भूल गए।

जैसे ही टीम विवाद सुलझाने में लगी थी, कार में इंतजार कर रहा संदिग्ध वाहन लेकर भाग गया। पुलिस अधिकारी जल्द ही सतर्क हो गए, जिसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल पर संदिग्ध का पीछा किया। बाद में पुलिस वैन घटनास्थल से 10 किमी दूर एक सुनसान इलाके में बरामद हुई। एक वीडियो में पुलिस अधिकारियों को जंगल में कार की चाबियां ढूंढते हुए दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications