CM और डिप्टी CM के आश्वासन के बाद भी SDM पर नहीं हुई कार्रवाई, कांग्रेस नेता ने वजह बताई

हरियाणा किसान लाठी चार्ज मामले में 24 घंटे बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि SDM आयुष सिन्हा के पर कार्रवाई जरूर होगी।

चंडीगढ़, अगस्त 30, 2021। हरियाणा किसान लाठी चार्ज मामले में 24 घंटे बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि SDM आयुष सिन्हा के पर कार्रवाई जरूर होगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद अभी तक संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है। ग़ौरतलब है कि SDM आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह किसानों के सिर फोड़ देने की बात कह रहे थे। मीडिया में SDM के मामला को तूल पकड़ता देख दुष्यंत चौटाला ने कार्रवाई की बात तो कह दी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

farmer protest

'BJP करती है बेतुकी बयानबाज़ी'
इस पूरे मामले में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बामल ने वन इंडिया हिंदी से बात की उन्होंने कहा कि अनिल विज ने इस बाबत एक बचकाना बयान दिया था कि आत्म रक्षा में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि सेल्फ़ डिफेंस तो वहां होता है जहा अटेम्प्ट टू मर्डर की बात हो या फिर भीड़ में किसी को घेर लिया जाए। उन्होंने कहा की अनाड़ी व्यक्ति अगर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगे तो इसी तरह की फ़ालतु की बयानबाज़ी सामने आएगी। इस तरह की बेतुकी बयानबाज़ी से इनकी मानसिकता साफ़ तौर पर ज़ाहिर होती है। जिस तरह से

हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है इससे भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है।

कृषि कानूनों को वापस लेने के बजाए यह लोग किसानों पर ही ज़ुल्म ढा रहे हैं।

SDM पर नहीं हुई कार्रवाई
हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बामल ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि SDM आयुष सिन्हा पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन उनके बयान के बाद

Recommended Video

    Lathi Charge on Farmers: हरियाणा के CM Manohar Lal Khattar बोले- सख्ती की जरूरत थी | वनइंडिया हिंदी

    अभी तक SDM आयुष सिन्हा पर कार्रवाई नहीं हुई है और कार्रवाई होगी भी नहीं क्योंकि आयुष सिन्हा RSS आलाअधिकारी के क़रीबी रिश्तेदार हैं।

    भारतीय जनता पार्टी तानाशाही रवैय्या अपना रही है। कांग्रेस की सरकार अगर आएगी तो इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले कृषि कानूनों को रद्द करेगी। किसानों से बात कर के उन्हें हर मुमकिन सुविधा दी जाएगी।

    दुष्यंत चौटाला ने कही थी कार्रवाई की बात
    आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने SDM आयुष सिन्हा के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक अधिकारी द्वारा ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना निंदनीय है। SDM का व्यवहार एक आईएएस अधिकारी की ट्रेनिंग के भी विपरीत है। अपनी सफाई में 2 दिन सो नहीं पाने संबंधी एसडीएम आयुष सिन्हा के दूसरे बयान पर दुष्यंत ने कहा कि SDM आयुष सिन्हा को पता होना चाहिए कि किसान सालभर की 365 में से 200 रातें जागकर काटता है।

    SDM का स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं
    हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लाठीचार्ज के लिए उनका यह स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जा सकता कि वह 2 दिन से सोए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार और प्रशासन का काम है और व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि CM मनोहर लाल खट्टर ने पहले इस मामले की जांच कराने की बात कही थी लेकिन आज चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान इस मामले पर सवालों से बचते नज़र आए।

    {document1}

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+