फिर राम रहीम को मिली पैरोल, 21 दिन के लिए रोहतक जेल से होगा रिहा

Gurmeet Ram Rahim News: रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को 30 महीने के भीतर 8वीं बार पैरोल मिली है।

हरियाणा सरकार ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल दी है। डेरा सच्चा सौदा को एक और पैरोल देते हुए इस बार 21 दिन के लिए रिहा किया जाएगा।

Gurmeet Ram Rahim

इससे पहले इसी साल जनवरी में डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिली थी। वहीं पिछले साल अक्टूबर में भी राम रहीम 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार जेल से बाहर आने पर राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के आश्रम में रहेगा। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है, जिसका मतलब है कि किसी दोषी को जेल से अस्थायी तौर पर रिहा किया जाता है।

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस में 10-10 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति सहित डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस में हुई सजा अलग-अलग चलेगी। जिसका मतलब है कि उसको इस केस में कुल 20 साल की सजा काटनी होगी।

मालूम हो कि इससे पहले राम रहीम को दो बार पैरोल मिल चुकी है। ऐसे में पैरोल खत्म होने के बाद उसने फरलो की अर्जी लगाई थी। जिसको मंजूर कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+