तीरंदाजी में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण ओजस और ज्योति सुरेखा वेन्नम को डिप्‍टी सीएम ने दी बधाई

Asian Games 2023: भारतीय तीरंदाज ज्‍योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने एशियन गेम्‍स में शानदान प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी स्‍पर्धा में स्‍वण पदक जीता है। इन दोनों तीरंदाजों की इस उपलब्धि पर हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

dushyant chautala

दुष्‍यंत चौटाला ने एशियन गेम्‍स में तीरंदाजी में स्‍वर्ण पदक भारतीय विजेताओं की फोटो शेयर कर उन्‍हें बधाई दी है। चौटाला ने लिखा
"हमारे तीरंदाज 'प्रवीण ओजस और ज्योति सुरेखा वेन्नम' को एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने अद्भुत कौशल, निपुणता और टीम वर्क का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अपने विजयी प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"

एशियन गेम्स में बुधवार को भारत ने बेहतरीन शुरूआत की। पहले मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने 35 किलोमीटर की पैदल टीम रेस में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके बाद तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत की ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीन देवताले ने गोल्‍ड मेडल जीता, इस जोड़ी ने कोरियन पेयर को तीरंदाजी में हराकर भारत को 71वां मेडल दिलाया है।

एशियन गेम्‍स में भारत अब तक कुल 71 पदक जीत चुका हैं। 71 मेडल जीतकर एशियन गेम की अंका तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है। एशियन गेम्‍ 2023 में अब तक भार कल 16 गोल्‍ड मेडल, 26 सिल्‍वर मेडल और 29 ब्रॉन्‍ज मेडल जीत चुका है।

बता दें 2018 में जाकर्ता ने 70 मेडल जीते थे जिसके बाद अब भारत ने 2023 में 71 मेडल जीतकर उसका रिकार्ड तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+