'ये आत्मविश्वास BJP की ट्रेनिंग से, वो तो झूठ भी...', CM नायब सिंह सैनी के दावे पर दीपेंद्र हुड्डा का तंज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस दो दिन बाद यानी 8 अक्तूबर को फिर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार तय है। जबकि एक्जिट पोल के नतीजों की बात करें तो हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में सीएम सैनी के बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को बड़े सफाई से झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "इस तरह का आत्मविश्वास बीजेपी की ट्रेनिंग से आता है। बीजेपी के नेताओं को इस तरह प्रशिक्षित किया जाता है कि वे आत्मविश्वास के साथ बड़े से बड़ा झूठ भी बोल सकते हैं। नायब सैनी को अपने निर्वाचन क्षेत्र लाडवा की चिंता करनी चाहिए।"

Deependra Singh Hooda

वहीं हरियाणा के सीएम पद को लेकर कांग्रेस ने अब तक किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। एक सवाल के जवाब में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का एक सिस्टम रहा है, जब कांग्रेस को जनादेश मिलता है तो पार्टी प्रजातांत्रिक तरीके से फैसला लेती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान का आखिरी फैसला होता है।

हुड्डा ने कांग्रेस में सीएम पद को घोषित करते से पहले की प्रक्रिया की जानकारी की देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आने के बाद शीर्ष नेतृत्व की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाते हैं, जो विधायकों से मिलते हैं उनकी भावनाएं जानते हैं, वह अपनी बात केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाते हैं और बाद में इस फीडबैक के आधार पर पार्टी हाईमान फैसला लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+