हरियाणा दिवस पर चंडीगढ़ में आयोजित हुए सांसकृतिक कार्यक्रम, सीएम खट्टर ने की शिरकत

Haryana News: आज हरियाणा का 57वां स्थापना दिवस है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया था। 57वें स्थापना दिवस पर प्रदेश ने कई उतार-चढ़ाव देखे, पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हरियाणा के स्थापना दिवस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में 57वें हरियाणा दिवस पर आज सांस्कृतिक कार्यक्र का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रोय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है।

Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें न केवल हरियाणा के लिए बल्कि देश की प्रगति व समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'सबतै पहलां सबनै राम-राम, प्रदेश मैं म्हारे हरि का नाम...पगड़ी बढ़ाती म्हारी शान, दामण-चुंदड़ी का सै म्हारा परिधान।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि देश की रखवाली करते म्हारे वीर-जवान, लहलहाती फसलां मै म्हारे किसानां की पहचान, सबतै ज़्यादा मेडल लेकै आवैं म्हारे धाकड़ पहलवान... दादा लख्मी चंद बरगै कलाकार सै म्हारा मान, गीता उपदेश स्थली हरियाणा की धरती म्हारा अभिमान... मेरे परिवार, प्यारे प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की हृदय तल से बधाई व शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+