'दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, करेंगे सख्त कार्रवाई', नूंह घटना पर बोले CM मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसक झड़प पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: CM खट्टर

बता दें कि हरियाणा में धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में 7 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। नूंह के पास गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जुलूस को रोक दिया, जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई।

हरियाणा में धार्मिक जुलूस को रोकने की कोशिश कर रही भीड़ ने पथराव किया। कारों में आग लगा दी। इसमें दो होम गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Recommended Video

    'दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, करेंगे सख्त कार्रवाई', नूंह घटना पर मनोहर लाल खट्टर

    मेवात के बाद सोहना में भी पथराव और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। बवाल के कारण मेवात इलाके में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए बंद कर दी गई हैं। सोमवार दोपहर में मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में पत्थरबाजी की खबर सामने आई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव जारी रहा। मामला इतना बढ़ गया कि कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। नूंह और मेवात में बवाल के बाद हरियाणा के सोहना में भी हिंसा की खबर आई।

    मेवात और सोहना में हुए बवाल को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सीएम ने बातचीत और संवाद के जरिए मामला शांत करने की बात कही है। मेवात जिले में बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी, इस दौरान यात्रा पर पथराव हो गया। बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे। मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की थी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा: अंबाला में आयोजित संत रामानंद महराज के शहीदी दिवस कार्यक्रम में CM करेंगे शिरकत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+