VIDEO: चंडीगढ़ में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर ने वैक्सीन लगवाकर बताया- कैसा रहा असर

चंडीगढ़। भारत में आज से कोरोना महामारी को काबू करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। भारत टीकाकरण शुरू करने वाला 31वां देश बना है। ऐसे में हरियाणा-दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी तादाद में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में टीकाकरण करवाने वालों में स्वास्थ्य निदेशक समेत कई उच्च चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने वैक्सीन लगवाकर इसके असर के बारे में बताया।

Covid-19 vaccination in chandigarh: Dr Amandeep Kang shares her experience

Recommended Video

    Corona Vaccine India: देश के 3351 केंद्रों पर 1.65 लाख लोगों को पहले दिन लगा टीका | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग बोलीं कि, वैक्सीन लगने के बाद मैं फ्री फील कर रही हूं। जैसे कि टिटनेस का इंजेक्शन लगता है बाजू में, कुछ ऐसे ही लगा। जब मैंने लगवाया तो आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में थी। थोड़ा सा दुख हुआ था, लेकिन अनुभव अच्छा रहा।'' अमनदीप कौर कंग ने यह भी बताया कि, हेल्थ वर्कर्स की सूची में हर वर्ग के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पहले चरण के बाद उन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों को 28 दिन के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी।

    Covid-19 vaccination in chandigarh: Dr Amandeep Kang shares her experience

    बता दिया जाए कि, चंडीगढ़ पीजीआई में कोरोना के टीकाकरण के दौरान जीएमसीएच-32 में डायरेक्टर प्रिंसिपल जसविंदर कौर को पहला टीका लगाया गया। वहीं, जीएमएसएच-16 में हेल्थ वर्कर अरुण को और इसके अलावा अमनदीप कौर कंग को भी टीका लगवाया। जीएमसीएच-32 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि गुप्ता ने भी टीका लगवाया। वहीं, सेक्टर-45 हॉस्पिटल में शिवानी को पहली कोरोना वैक्सीन लगी। वहीं, टीकाकरण कराने के बाद अरुण को जीएमएसएच-16 के स्वास्थ्य निदेशक ने सर्टिफिकेट दिया। यहां डॉ. जसविंदर कौर टीका लगवाने के बाद विजय-चिह्न बनातीं देखी गईं।

    Covid-19 vaccination in chandigarh: Dr Amandeep Kang shares her experience

    दिन भर में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा, यह बात कही जा रही है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, पीजीआई में लगभग 12 बजे तक 10 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। जिन हेल्थवर्कर्स को मैसेज पहुंच रहे हैं, वे वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं और टीका लगवा रहे हैं। अभी तक वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। कई ने तो खुशी भी जाहिर की है। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगत राम ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "वैक्सीनेशन से कोरोना जरूर हारेगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+