हरियाणा में कोरोना के मामले 15 हजार पार हुए, रिकवरी दर बढ़कर 69% पहुंची, संक्रमितों में 4816 महिलाएं

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार के पार चला गया है।वायरस से यहां हर रोज कई लोगों की मौत हो रही है। विगत 24 घंटों के दरम्यान कोरोना के यहां 301 नए केस दर्ज हुए। इसी के साथ प्रदेश में कुल संख्या बढ़कर 15,242 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में रोज काफी लोग संक्रमण से मुक्त भी हो रहे हैं। रिकवरी दर सुधरकर 69% पर पहुंच गई है।

गुरुवार को 48 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्यभर में अब तक 10 हजार 547 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां रिकवरी रेट बढ़ रहा है, ये अच्छी बात है। मगर, इस बीमारी से मरने वालों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। बीते रोज 9 जानें गईं।

COVID-19 haryana update: Coronavirus positive cases reached 15,242 in the state

कोरोना से किस जिले में कितनी मौतें?
प्रदेश में अभी तक हुई 243 मौतों में से 178 पुरुष हैं। जबकि, महिलाओं की संख्या 62 है। सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत ​गुड़गांव जिले में हुई।
फरीदाबाद में 80
सोनीपत में 18
करनाल में 8
रोहतक में 7
पानीपत में 7
हिसार में 6
रेवाड़ी में 5
झज्जर में 4
जींद में 4
पलवल में 3
अंबाला में 3
भिवानी में 3
नारनौल में 1
पंचकूला में 1
चरखी-दादरी में 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+