हरियाणा: 24 घंटे में सर्वाधिक 299 नए कोरोना केस, अब 10 दिन में ही डिस्चार्ज होंगे मरीज
चंडीगढ़। हरियाणा में एक दिन के भीतर कोरोना के 299 नए मरीजों का पता चला है। जिसके चलते संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2440 हो गया। अब तक यहां 1 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए थे, लेकिन बीते हफ्ते से संक्रमण के मामलों में तेजी आ गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसीएमआर को पत्र लिखा गया है कि, कोरोना टेस्ट कराने के बाद लोग अपने दिए गए पते पर नहीं मिल रहे। यानी लापरवाही मरीज ही कर रहे हैं। मेडिकल टीमें एवं पुलिस लोगों को ढूंढती हैं। प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि, अस्पतालों में भर्ती संक्रमित लोगों को अब 14 के बजाए 10 दिन में ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसलिए मरीज का दूसरा सैंपल 7वें दिन लिया जाएगा।

गुड़गांव में सबसे ज्यादा 129 नए केस दर्ज हुए
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते रोज अकेले गुड़गांव में सबसे ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। जहां 129 नए केस दर्ज हुए। पिछले 10 दिन में गुड़गांव में 615 नए मरीज मिल चुके हैं, जबकि कुल आंकड़ा 800 के करीब है। इस शहर में कोरोना से 4 मौतें भी दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, अब तक यहां 284 लोग ठीक भी हुए हैं। फरीदाबाद में ठीक हुए लोगों की संख्या 168 दर्ज हुई है।

किस जिले में अब तक कितने लोगों ने कोरोना को मात दी?
सोनीपत में 148
नूंह में 65
झज्जर में 92
पलवल 44
अंबाला में 40
पानीपत में 39
पंचकूला में 25
जींद में 24

किस जिले में कितने लोग ठीक हुए?
करनाल में 20
यमुनानगर में 8
सिरसा में 11
रोहतक में 11
महेंद्रगढ़ में 19
भिवानी में 6
हिसार में 5

किस जिले में कितने लोग ठीक हुए?
कैथल में 5
फतेहाबाद में 7
कुरुक्षेत्र में 13
चरखी दादरी में 1
रेवाड़ी में 4
(इसके अलावा 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए। 2 मरीज जो अमेरिका से लौटे, वो भी ठीक हुए।)












Click it and Unblock the Notifications