हरियाणा में कोरोना के मामले 2 हजार पार, यहां अब 10 दिन में दोगुने हो रहे मरीज

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 2 हजार पार हो गए हैं। मई के आखिरी हफ्ते में यहां नए मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी। फिलहाल कुल 2056 कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें से एक हजार से ज्यादा को ठीक किया जा चुका है। रविवार को 133 नए मरीज सामने आए। जिनमें से ज्यादातर गुड़गांव में मिले। अकेले इस शहर में 82 संक्रमितों की पहचान हुई है। अब तक गुड़गांव में 759 केस सामने आ चुके हैं।

COVID-19 haryana live: number of the positive cases crosses 2000-mark, more than 1 thousand patients discharged

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कुल 1048 मरीज ठीक हो गए हैं। मगर, चिंता की बात ये है कि अब यहां मरीज 10 दिन में दोगुने हो रहे हैं। सूबे में कोरोना का पहला मामला 17 मार्च को सामने आया था, उसके बाद 21 मई को मरीज 1 हजार हो गए। फिर, 31 मई को संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार पार चला गया। हरियाणा का एनसीआर वाला इलाका कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट बन गया है। जहां-जहां नए मरीज मिले हैं, वहां पुलिस-प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान राज्यभर में 77 मरीज ठीक हुए।

COVID-19 haryana live: number of the positive cases crosses 2000-mark, more than 1 thousand patients discharged

हरियाणा के किस जिले में कितने लोग ठीक हुए?
राज्य में सबसे ज्यादा 284 मरीज गुरुग्राम में ठीक हुए। उसके बाद 168 फरीदाबाद में, 148 सोनीपत में, 65 नूंह में, 92 झज्जर में ठीक हुए। इनके अलावा अंबाला में 40, पलवल 41, पानीपत में 37, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। 2 मरीज जो अमेरिका से लौटे थे, वो भी ठीक हुए हैं।

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
रविवार को हरियाणा में 133 नए केस दर्ज हुए, जिनमें से-
गुड़गांव में- 82
फरीदाबाद में- 21
भिवानी में- 20
हिसार में- 9
पलवल में- 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+