हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या 141 हुई, अब तक 92 जमाती संक्रमित मिले, 17 हुए ठीक

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां कुल 141 मरीज हो गए। जिनमें 92 जमाती संक्रमित पाए गए। संक्रमित जमातियों की सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले से सामने आई है, जहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, फरीदाबाद में 17, गुरुग्राम, अम्बाला और भिवानी में 2-2 ज​मातिए संक्रमित मिले। ​जिन जिलों में 1-1 मरीज है, वे हैं कैथल, चरखी दादरी, जींद, फतेहाबाद और सोनीपत।

हरियाणा में कहां कितने नए मरीज, कितने ठीक हुए?

हरियाणा में कहां कितने नए मरीज, कितने ठीक हुए?

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया ​गया कि, राज्य में अब तक 17 मरीज ठीक भी हुए हैं। ठीक हुए कोरोना-संक्रमितों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम से हैं। गुरुग्राम में 9 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पानीपत जिले में 3, फरीदाबाद में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है। वहीं, पूरे हरियाणा में आज के दिन 11 नए मरीज सामने आए। फरीदाबाद व पलवल में अब कुल केसों की संख्या 28-28 हो गई है। जबकि, नूंह में 38 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

यहां तबलीगी जमात से बढ़े कोरोना पॉजिटिव मामले

यहां तबलीगी जमात से बढ़े कोरोना पॉजिटिव मामले

हरियाणा के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के नए मरीजों के रूप में तबलीगी जमात से जुड़े लोग ही ज्यादा सामने आ रहे हैं। ये लोग दिल्ली स्थित मरकज से आए हुए थे। सभी कट्टर इस्लामियत के प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में अब तक कुल 92 जमाती संक्रमित पाए जा चुके हैं।

5 गांव पूरी तरह सील हुए

5 गांव पूरी तरह सील हुए

वहीं, फतेहाबाद पुलिस की ओर से कहा गया कि, कोरोना वायरस के मरीज पाए जाने पर जंदवाला गांव को सील कर दिया गया है। मरीज तब्लीगी जमात में शामिल रहा, उसका टेस्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद पूरे इलाके में अगले 24 घंटों के लिए किसी भी तरह के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। किसी भी तरह की आवाजाही को अनुमति नहीं दी जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+