हरियाणाः स्कूलों के बाद कॉलेजों में भी कोरोना का संक्रमण फैल रहा, नरवाना में 22 छात्र पॉजिटिव मिले
जींद। हरियाणा के जींद जिला स्थित नरवाना में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले लड़के-लड़कियां इस महामारी की चपेट में आए हैं। पिछले दिनों स्कूलों में काफी बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं, अब कॉलेज के बच्चे भी संक्रमित हुए जा रहे हैं। खबर है कि, बीते बुधवार को के. एम. राजकीय कॉलेज की 2 लड़कियों समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, बताया जा रहा है कि, यहां अब तक कुल 22 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं।

जिस कॉलेज में कोरोना मरीज मिले हैं, वहां मचा हुआ है। सवाल उठ रहे हैं कि एक कॉलेज का ये हाल है, तो दूसरे कॉलेज के विद्यार्थियों की जांच की जाए तो कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना को इनकार नहीं किया जा सकता। हरियाणा सरकार ने छोटी कक्षाओं के स्कूल बंद करा रखे हैं और लॉकडाउन भी खुला हुआ है। पहले आमजन कोरोना से डरते थे, अब यही डर विद्यार्थियों में देखा जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि, दोबारा लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं है। पिछले महा जो स्कूल खुलते ही दर्जनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे, तो स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थीं।

सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 248079 पहुंचा
हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 248,079 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित गुड़गांव का शहरी क्षेत्र हो रहा है। जहां नगर निगम के चारों जोन में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। जोन-1 में अब तक 10312, जोन-2 में 11606, जोन-3 में 13395 व जोन-4 में 11556 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 53 हजार से संक्रमित अधिक हो चुके हैं। जबकि, 24 घंटे में 3 की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications