Constitution Day: सीएम खट्टर बोले- लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान
CM Khattar on Constitution Day: संविधान दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के नागरिकों को इसके महत्व को जानने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की आत्मा संविधान में ही बसती है। ऐसे में राष्ट्रीय दायित्वों को अगर अच्छी तरह समझना है, तो संविधान के बारे में जानकारी भी बेहद आवश्यक हो जाती है।
संविधान दिवस पर कई दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी। हरियाणा के सीएम ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है तथा संवैधानिक मूल्यों का बोध होना हर नागरिक के लिए आवश्यक है। वर्ष 2015 से 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाए जाने से भारत के नागरिकों में अपने अधिकारों के प्रति सजगता आई है तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति उत्तरदायी होने की जागरूकता भी आई है।"

वहीं संविधान दिवस के मौके पर बीजेपी ने पूरे देश में "संविधान गौरव अभियान" की शुरुआत कर रही है। ये अभियान 6 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सीएम खट्ट्रर ने रविवार को समालखा की अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में आज समालखा नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा सहित क्षेत्र के विकास की बात कही। जनसभा में सीएम ने कहा, "हमारी सरकार पिछली सरकारों की भांति किसी एक क्षेत्र का विकास न करके बल्कि 'हरियाणा एक - हरियाणवी एक' के नाते से पूरे प्रदेश व प्रदेशवासियों का विकास करने में विश्वास रखती है। आज हरियाणा, देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत से क्षेत्रों में आगे है तो इसका श्रेय प्रत्येक हरियाणवी को जाता है, जिन्होंने सरकार की योजनाओं व नीतियों पर भरोसा रखा और अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपने-अपने स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया।"
वहीं सीएम खट्टर पानीपत के गांव थिराना में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर संस्थान के नवनिर्मित 'दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम' का उद्घाटन और 'मनमोहिनी भवन' का शिलान्यास किया। सीएम ने इसकके साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पानीपत हेतु 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सीएम ने कहा, "ब्रह्माकुमारी संस्थान जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए समाज को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान दे रहा है और साथ ही यह महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण भी है।"












Click it and Unblock the Notifications