'ये तो कॉपी-पेस्ट, पूरी तरह फर्जी', बीजेपी के घोषणा पत्र पर बोले भूपेंद्र हुड्डा

Bhupinder Singh Hooda: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 19 सितंबर 2024 को आगामी हरियाणा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं। बीजेपी के इस चुनावी घोषणा पत्र पर कांग्रेस नेता और गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी द्वारा जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस के घोषाणा पत्र का कॉपी पेस्ट बताया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, 'वो(भाजपा का घोषणापत्र) हमारा कॉपी-पेस्ट है...इनके वादें झूठे हैं...इनका घोषणापत्र झूठ का बंडल है...हमें जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।

Congress leader Bhupendra Singh Hooda

वहीं, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस की एक बड़ी नैतिक जीत है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है। हमारे जो 7 संकल्प हैं, हम उन सभी को पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोग अभी भी उनके (बीजेपी) 2014 के घोषणापत्र को ढो रहे हैं। न तो उनके बैंक खातों में 15 लाख रुपये आए, न ही किसानों की आय दोगुनी हुई।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई भी उनके घोषणापत्र पर विश्वास नहीं करता। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल की जिसमें कहा गया था कि एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि महंगाई है। भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस की नैतिक जीत है।

तो वहीं, रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता है और प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से हम इसे पूरा करेंगे...मुझे खुशी है कि महिलाओं को 2100 रुपए देने का निर्णय किया गया है, हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के किसानों की 24 फसलें MSP पर खरीदने का हमारा निर्णय जारी रहेगा...आयुष्मान-चिरायु के तहत लोगों को 5 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया है, इसका भी लाभ गरीब लोगों को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+