Haryana News: विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व उपाध्यक्ष के लिए पढ़ा शोक संदेश, सीएम नायब सिंह ने जताई संवेदना

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बुधवार को सदन में हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व उपाध्यक्ष फकीर चन्द अग्रवाल के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़ कर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।

सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष की ओर से विधायक डॉ, रघुबीर सिंह कादियान ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

cm saini

हरियाणा विधान सभा के भूतपूर्व उपाध्यक्ष फकीर चन्द अग्रवाल का निधन 6 मार्च 2024 को हुआ। वे वर्ष 1996 में हरियाणा विधान सभा के सदस्य चुने गए। वे 22 मई 1996 से 14 दिसम्बर 1999 तक हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष रहे। वे कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी रहे। उनके निधन से राज्य एक योग्य विधायक एवं कुशल प्रशासक की सेवाओं से वंचित हो गया है। सदन ने दिवंगत के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+