Haryana News: बरसात के दौरान आमजन को जाम और अन्य समस्याओं का न करना पड़े सामना: मंत्री मूलचंद शर्मा

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मूलचंद शर्मा ने बरसात के मद्देनजर बल्लभगढ़ विधानसभा में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सेक्टर-3 तिगांव रोड स्थित डिस्पोजल पर पहुंचकर सीवर की सफाई के कार्य के साथ-साथ सीवर की लीकेज लाइनों को सही करने के कार्य का जायजा लिया।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि बरसात के दौरान सीवरेज सिस्टम की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करें। ताकि कहीं भी ब्लॉकेज न हो और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इतना ही नहीं सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत करें। ताकि बरसात का पानी उनमें न भरे और सड़कों पर जलभराव न हो। यदि कहीं जलभराव होता है तो जलभराव के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। ताकि लोगों को जाम और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।

moolchand sharma

उन्होंने एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर लाइन को सुचारू रूप से चलाया जाए। ताकि शहरवासियों को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि सभी डिस्पोजल की मोटरों को समय-समय पर चेक करते रहें। ताकि बारिश के पानी की निकासी में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+