सीएम योगी ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर दी बधाई, नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कही बड़ी बात
हरियाणा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को परिणाम आने पर पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई की गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल साइट पर मैसेज शेयर करते हुए नेताओं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने सोशल साइट एक पर लिखा कि "हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में बीजेपी हरियाणा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!"

इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा कि " 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।
अंत में उन्होंने यह भी लिखा है कि "नेशन फर्स्ट भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन!" हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के कई जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटा गया तथा पटाखे भी फोड़े गए और लोगों ने एक दूसरे से गले लगकर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होने की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications