राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर सीएम सैनी ने लगा दी सौगातों की झड़ी

Haryana News: राष्ट्रीय युवा दिवस यानि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को नयाब सिंह सैनी ने सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए काफी कुछ घोषाणाएं की हैं।

उन्होंने भाषण की शुरुआत स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए किया। उसके बाद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश से नशे की सामाजिक बुराई को समाप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रावधान योजना के तहत युवा क्लबों को भी मुफ्त खेल उपकरण मिलेंगे। और उन्हें अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। इन खेलों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल मुक्केबाजी जूडो, कुश्ती ओर क्रिकेट शामिल है। हर साल खेल विभाग युवा क्लबों के लिए दो साहसिक खेल शिविरों का आयोजन करेगा।

cm saini

सीएम सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि हमारे काफी युवा विदेशों में रोजगार की तलाश में रहते हैं। लेकिन उस देश की भाषा का ज्ञान न होने के कारण उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। हमने यह निर्णय किया है कि युवाओं को विदेशी भाषा सीखाने के लिए और उससे संबंधित एजेंसी से प्रमाणित करवाने का खर्चा सरकार वहन करेगी।

अगली घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि हमने ये भी निर्णय किया है कि प्रदेश में हाट्रोन एडवांस स्किल सेंटर परियोजना की शुरुआत होगी। जिसमें पहले वर्ष 87 एडवांस स्किल सेंटर खोले जाएंगे। इससे हमारे युवा को राष्ट्रीय अतरर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कौशल मिल पाएगा। उन्होंने कहा पहली बार हाट्रोन एडवांस स्किल सेंटर ग्रामीण स्तर पर भी खोले जा रहे है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा के हर ब्लॉक में कम से कम एक आईटीआई खोली जाएगी। राज्य के 142 ब्लॉक में से 26 ब्लॉक ऐसे हैं, जहां आईटीआई नहीं है इन ब्लॉक में भी जल्द से जल्द आईटीआई खोली जाएगी जिस पर 400 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+