सीएम सैनी ने कहा केजरीवाल की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है
हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वह लोगों की बजाए खुद की सुविधा की चिंता करता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के साथ जो वादे किए थे उन्होंने उस वादे को पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा केजरीवाल विकास की बात करते थे वहां कि जनता को उसने नशे में ढ़केल दिया। वो सुई,दवा देने कि बात करता था वहां भ्रष्टाचार हो गया। बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ वहां लोगों को सुई दवा नहीं मिलती। उन्होंने कहा लोग सब समझते है वो कहता था कि मैं आम आदमी हूं, मैं तो सधारण घर में रहूंगा। उसने चालीस करोड़ रुपये लगाकर शीशमहल खड़ा कर दिया। लोग देख रहे हैं केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर है।

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही जैसे हैं। दोनो ही भ्रष्टाचार के माहिर खिलाड़ी और मास्टरमाइंड हैं। दोनो पार्टियां लोगों की सुविधा की चिंता नहीं करते वो अपनी चिंता करते हैं। बता दे कि दिल्ली में चुनाव के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां एक- दूसरे पर निशाना साधती नजर आ रही है। केजरीवाल के बंगले को लेकर भी खूब बवाल मचा हुआ है।
बीजेपी इस कथित शीशमहल को दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बना चुकी है। बीजेपी के लिए ये किसी मास्टरस्ट्रोक से कम नहीं है। पीएम मोदी ने भी बीते दिनों रैली रैली में बिना नाम लिए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बोले मैं भी चाहता तो शीशमहल बना लेता लेकिन मुझे गरीबों के घर की चिंता है। उन्होंने कहा कोरोना काल में जब देश संकट से गुजर रहा था तो ये लोग अपनी सुख- सुविधा के इंतजाम में जुटे हुए थे।
अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' पर कथित खर्च का मुद्दा गरम है। उनपर सरकारी खर्च से शीश महल बनवाने का आरोप है। भाजपा भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर है। आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। ऐसा लग रहा है कि 5 फरवरी तक आप और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर सियासी जंग जारी रहेगी। इसी बीच सीएम सैनी भी केजरीवाल द्वारा जनता को किए गए वादे को लेकर हमलावर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications