मैं किसान परिवार से आता हूं, खेत में मैंने खुद हल चलाया है: CM सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने गुरुनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के साथ किसान हित के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं किसान परिवार से आता हूं और मैने खुद खेत में हल चलाया है। मैं हर कदम पर किसान भाईयों के होने वाली समस्याओं को समझता हूं और संवाद द्वारा समाधान का प्रयास करता हूं।

सीएम ने X पर पोस्ट में लिखा कि श्री गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के साथ किसान के हित के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। आगे उन्होंने लिखा कृषि का विकास हो और किसान समृद्ध बने, इसके लिए किसान संगठनों के साथ चर्चा कर नीतियां बना रहे हैं। चर्चा में कई सुझाव भी आए जिन पर हम कार्य करेंगे। सीएम ने कहा किसान निरंतर बढ़ें, हमारा देश बढ़े और भारत विकसित बने यही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी नॉन-स्टॉप सरकार का संकल्प है।

cm saini

किसानों से किए वादे पूरे करेगी सैनी सरकार

किसानों के हित में फैसला लेने वाली हरियाणा सरकार अब किसानों को किए वादे को पूरा करने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। अभी हाल ही में हरियाणा सरकार ने 24 फसलें MSP पर खरीदने का फैसला लिया है। अब देखने वाली बात यह है कि इसके लिए केंद्र की मंजूरी कितनी जल्द मिलती है। 24 फसलों को MSP पर खरीदने के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है।

आपको बता दे कि पहले 14 फसलें MSP पर खरीदी जाती थी लेकिन अब 24 फसलें MSP पर खरीदने का फैसला सरकार ने किया है तो आइए जानते है कि ये 24 फसलें कौन कौन सी है। इन 24 फसलों की सूची में सोयाबीन, रागी, जौ ,मक्का, जूट,ज्वार,कुसुम,नाइजरसीड,धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उर्द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी,खोपरा,ग्रीष्म मूंग और गन्ना की फसल को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+