केजरीवाल बताएं पंजाब का किसान धरने पर क्यों बैठा है: सीएम सैनी

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि मैं केजरीवाल साहब से पुछना चाहता हूं पंजाब का किसान धरने पर क्यों बैठा है? पंजाब में तो आप की सरकार है। अपनी बात को फिर से दोहराते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हम हरियाणा के अंदर किसानों को MSP देने का कार्य कर रहे है। आप की सरकार भी पंजाब के किसानों को MSP क्यों नहीं दे रही है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता से झूठ बोलते है, उनका शोषण करते है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जनता के कामों के प्रति जवाबदेह है। हरियाणा में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी सरकार ने दे दी है। बता दे कि हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी देकर सैनी सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा कर चुकी है। हरियाणा का पड़ोसी राज्य पंजाब है जहां किसान धरने पर बैठे हैं। वहां आप पार्टी की सरकार सत्ता पर काबिज है। लेकिन वहां एमएसपी को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसको लेकर सीएम ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।

Nayab Saini

नायब सिंह सैनी कई बार दोहरा चुके हैं कि जहां-जहां कांग्रेस और आप पार्टी की सरकार है वो भी अपने राज्य में MSP को लागू करे। पंजाब की आप पार्टी की सरकार और कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को भी इसे जल्द से जल्द लागू कर देना चाहिए ताकि उन राज्यों के किसान सश्क्त बने। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान विशेष रुप से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए पंजाब सरकार को घोषणा करनी चाहिए कि किसानों की उपज MSP पर खरीदेंगे। उन्होंने पत्रकारों से भी कहा कि वो उनसे पूछे कि पंजाब का किसान धरने पर क्यों बैठा है?

आपको बता दे कि हरियाणा राज्य में MSP पर 14 फसलें खरीदी जा रही थी अब और 10 फसलों को MSP पर खरीदा जाएगा। इन 24 फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा, ग्रीष्म मूंग, धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उर्द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+