'दिल्ली में बीजेपी की होगी जीत, AAP को करेंगे बाहर', हरियाणा के सीएम सैनी का दावा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठा और भ्रष्टाचारी है। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली से आप जा रही है भाजपा आ रही है।
सीएम सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं। झूठ बोलकर लोगों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा उसने हरियाणा के अंदर समझौता किया वो कांग्रेस को गाली देता है और फिर गले मिलता है। सीएम ने कहा कि वो लोगों को इस प्रकार से भ्रम के अंदर खड़ा करता है। जितना भ्रष्टाचार कांग्रेस ने किया था उससे चार गूना ज्यादा भ्रष्टाचार में केजरीवाल लिप्त है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो स्वयं तिहाड़ जेल के अंदर चला गया। उसका उपमुख्यमंत्री चला गया। सीएम सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सारी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है चाहे कांग्रेस हो या आप पार्टी। आगे उन्होंने कहा कि केजरीवाल वोट लेने के लिए जनता से झूठ बोलता है। सीएम ने कहा कि अभी चुनाव आ रहा है दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जवाब देगी। आम आदमी बोलकर उसने 40 करोड़ का शीशमहल खड़ा कर लिया।
सीएम सैनी ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को सुविधा नहीं मिल रहा है, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जो इन्होंने वादे किए थे उसपर ये खड़ा नहीं उतर पा रहे हैं। ये झूठ बोलकर वोट लेते हैं। दिल्ली के लोग अब उसकी बात में नहीं आएंगे अब वहां भाजपा की सरकार बनेगी।
'म्हारे हरियाणा आले भईयां नै राहुल बाबा की जलेबी बना दी'
आपको बता दे कि बीते कुछ दिनों से सीएम सैनी विपक्ष पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। बीते रवीवार को उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि म्हारे हरियाणा आले भाइयां नै तो राहुल बाबा की जलेबी बना दी।












Click it and Unblock the Notifications