विजय अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए सीएम सैनी, डॉ. गुप्तिसागर जी महाराज का दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में प्राप्त हुई ऐतिहासिक विजय पर श्री गुप्तिधाम दिगम्बर जैन तीर्थ, गन्नौर में आयोजित विजय अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने महायोगी उपाध्यायश्री 108 डॉ. गुप्तिसागर जी महाराज का दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि मैं इस पवित्र भूमि से एक बात जरूर कहूंगा जो भी हमसे हो पाएगा पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने के लिए करूंगा। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सारे निर्णय भी पीछे किए है जनहित के लिए किया है। हमने जो कहा था वो करने का प्रयास कर रहा हूं। विधानसभा के चुनाव चल रहे थे हमने कहा था हमारी कलम जो चलेगी पहली, जो हमारे किडनी के पैसेंट थे और जिनका हर महीना 25-30 हजार खर्च होता था ऐसे सब लोगों के लिए हमने हरियाणा में डायलिसिस फ्री कर दिया। जिस दिन हमने शपथ लिया।

उन्होंने कहा कि ये आपलोगों के हितों की सरकार है। हमने दूसरा निर्णय लिया लंबे समय से जिन्होंने मकान चैत भूमि के ऊपर बना लिए उनको हमेशा डर बना रहता था हमने विधानसभा में बिल लाकर जो पंचायत की जमीन के उपर जिन्होंने अपना मकान बना लिया था कलेक्टर रेट लेकर उनके नाम करने का निर्णय लिया। ताकि उस समस्या का समाधान हमेशा के लिए हो जाए।
सीएम सैनी ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि जो पट्टेदार किसान है जब वो पाकिस्तान से आया था सरकार ने उनको भूमि दी थी परंतु वो उनके नाम नहीं था हमारी सरकार ने निर्णय किया कि जो पटेदार किसान है उनके नाम भी कलेक्टर रेट लेकर वो जमीन कर दी जाए। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा चुनावों में यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और महाराज जी सहित सभी भक्तजनों ने जो स्नेह एवं आशीर्वाद दिया,उसी आशीर्वाद का फल हमें मिला है।जिसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। बता दे कि इस मौके पर सीएम ने श्री गुप्तिधाम जैन तीर्थ ट्रस्ट गन्नौर को ₹31 लाख देने की घोषणा भी की।












Click it and Unblock the Notifications