सीएम नायब सिंह सैनी ने जेपी नड्डा के घरोंडा आगमन पर किया अभिनंदन, हरियाणा में कल होगा चुनाव प्रचार का आगाज
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेपी नड्डा के हरियाणा आगमन पर उनका अभिनंदन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को हरियाणा के घरौंडा में अनाज मंडी में सुबह 11 बजे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications