सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मकर संक्रांति पर्व की दी बधाई, बोले-भारतवासियों का जीवन सुखमय हो
देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए कहा वर्ष 2024 की मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सामंजस्य का यह पावन पर्व भारतवर्ष में सद्भाव, सुमति व सम्पन्नता को बढ़ाए तथा हर भारत वासी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो, मैं ऐसी कामना करता हूं।
बता दें कि मकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। इस पर्व को मकर संक्रांति, माघी, लोहणी, बिहू माघी आदि नाम से भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति को नए वर्ष का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन घर-घर में तिल के लड्डू से बनी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पवित्र नदियों में डुबकी के लिए जमा होती है। लोग सर्दी को भुलाकर पवित्र डुबकी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन स्नान और दान का पुण्य सौ गुना अधिक होता है।

मकर संक्रांति के मौके पर तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। मांस, मछली, शराब, लहसुन, प्याज सहित नशीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनके साथ अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आज के दिन पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। संभव हो तो नहाते समय पानी में गंगा जल मिलकर स्नान करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications