कड़ाके की सर्दी में चाय की दुकान पर रुके सीएम खट्टर, लोगों का जाना हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के बीच आज लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम लोगों का हाल जानने के लिए सार्वजनिक जगह पर रुककर लोगों का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात करके उनका हालचाल लिया और उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मुख्यमंत्री इस दौरान एक चाय की दुकान पर रुक गए और यहां पर लोगों से बात की। मुख्यमंत्री को यहां देखकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। मुख्यमंत्री ने इन लोगों से बात करके उनके क्षेत्र की समस्याओं को जानने की कोशिश की। बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने बस की यात्रा की थी।

manohar lal khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कड़ाके की इस ठंड में हरियाणा परिवार के साथ चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा करनाल से लौटते समय अंबाला के सुल्तानपुर चौक पर रुककर वहां उपस्थित नागरिकों के साथ चाय पी और उन्हें मकर संक्रांति की बधाई दी।

चाय की दुकान पर हुई आवभगत और मौके पर मिले एक-एक नागरिक ने जिस जिंदादिली से मेरा स्वागत किया वह आनंदित कर देने वाला पल था। चाय के साथ ही उनका हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं, सुझावों पर भी बात की। इस चाय का स्वाद और आपका साथ हमेशा याद रहेगा। सबनै मकर सक्रांति की राम राम।

पिछले साल नवंबर माह में मुख्यमंत्री खट्टर ने चंडीगढ़ लौटते समय करनाल से अंबाला कैंट तक सरकारी रोडवेज बस में यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और अपना अनुभव भी साझा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+