सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले, हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश की जीडीपी में हरियाणा 4 फीसदी का योगदान देता है। हरियाणा तकनीक और तरक्की दोनों में आगे है। हरियाणा का जवान सेना में आगे है, खेती में आगे, पहलवान खेलों में आगे हैं। हम देश को आगे ले जाने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। हम जनता को उनके घर पर सेवाएं देने का काम किया है। लोकतंत्र सिर्फ कहने का नहीं बल्कि लोगों के लिए काम करने का तंत्र है। लोगों के घर तक पहुंचने के लिए हमने बहुत से कदम उठाए हैं।
किसानों को मुआवजा और फसल के पैसे उसके खाते में पहुंच जाए यही वास्तव में गणतंत्र है। प्रदेश में सभी सेवाएं ऑनलाइन है। लोग दफ्तरों के धक्के ना खाएं यही गणतंत्र है। मेरे लिए अंत्योदय एक गणतंत्र है, ताकि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को हम सेवा दे सके। सीएम ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में जो प्राण प्रतिष्ठा हुई है उसका देशभर में उल्लास है।

मैंने जबसे प्रदेश में सरकार की शुरुआत की राम राज्य के सिद्धांत का पालन किया। महिलाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया। हमने प्राण जाए वचन ना जाए, हमने जो भी वादा किया उसे किया। जो कर नहीं सकते हैं, हम वो वादा करते नहीं हैं। हरियाणा में भर्ती रोको गैंग कोर्ट में व्यवधान डालने की कोशिश करती है लेकिन हम पारदर्शी तरह से भर्तियां करते हैं। हम प्रभु राम आदर्श का पालन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications