हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रबी की फसल खरीदने के बाद भुगतान में देरी हुई तो किसानों को मिलेगा 9% ब्याज
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रबी की फसल खरीदने के बाद भुगतान में देरी हुई तो 9% किसानों को मिलेगा ब्याज
चंडीगढ़: किसानों को लुभाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा फैसला किया है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने रबी की फसल खरीदने को लेकर बुलाई गई बैठक में एक बड़ी घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगर रबी की फसल खरीदने के बाद भुगतान में देरी होती है तो किसानों को हमारी सरकार 9 प्रतिशत का ब्याज देगी। बैठक में सीएम खट्टर ने रबी की फसल खरीदने के बाद फौरन भुगतान करने के निर्देश दे दिए हैं।

मंगलवार (23 मार्च) को सीएम खट्टर ने रबी की फसल पर समीक्षा बैठक की थी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी बैठक में उपस्थित थे। जिसके बाद सीएम खट्टर ने ब्याज वाली बात की घोषणा की। सीएम खट्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों द्वारा उपजाई गई रबी की फसल की खरीद जल्द से जल्द की जाएगा। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि रबी फसल सीजन 2021-22 के लिए किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। अगर देरी होती है तो हमारी सरकार लगभग 9 प्रतिशत ब्याज के साथ किसानों को भुगतान करेगी।
बैठक ये भी कहा गया है कि भुगतान सीधे किसानों के सत्यापित खातों में किया जाएगा। अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम खट्टर ने कहा, "किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय अवधि के भीतर करना होगा। भुगतान में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय पर भुगतान किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां तय की जानी चाहिए।"
सीएम खट्टर ने अधिकारिकों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचते वक्त किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीएम खट्टर ने कहा, खरीद को सुनिश्चित करने के लिए एडवांस में शेड्यूलिंग की योजना बनाई जाए लेकिन कोरोना गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications