जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम खट्टर लोगों की परेशानियों का किया निवारण, प्रताप नगर के लिए की कई घोषणाएं
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार 08 नवंबर को यमुनानगर पहुंचे। यहां प्रताप नगर और छछरौली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम खट्टर ने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनकी परेशानियों के निवारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम खट्टर ने प्रताप नगर वासियों के लिए कई घोषणाएं भी की।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के प्रति हमारे समर्पण भाव से प्राप्त होने वाली ऊर्जा निरंतर हमें प्रदेश की उन्नति तथा जन-जन के कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। आज यमुनानगर के प्रतापनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से संवाद कर उनकी परेशानियों का निवारण किया।

इस अवसर पर सीएम खट्टर ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राई साइकिल प्रदान किए तथा Vocal For Local को साकार कर रही स्वयं सहायता समूह की बहनों से भी भेंट की। इस दौरान सीएम खट्टर ने यमुनानगर के गांव प्रताप नगर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रताप नगर के लिए अनेक घोषणाएं की।
सीएम खट्टर ने करीब 40 लाख रुपए के बजट से 2 एकड़ में पार्क व व्यायामशाला, प्रताप नगर से जगाधरी तक केवल छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा, शहर की तर्ज पर गांव में सीवरेज पाईप लाईन व्यवस्था, प्रताप नगर से गांवों की तरफ जाने वाली 2 सड़कों का निर्माण तथा प्रताप नगर की 1 किमी. की फिरनी बनाने की घोषणा की।
कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन के उच्च मानक स्थापित किए हैं। प्रदेश में मिशन मेरिट चलाकर जहां हमने पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म किया, वहीं लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने छछरौली में जनसंवाद के दौरान स्थानीय निवासियों के मुद्दों को भी सुना।
इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को त्वरित निवारण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि पीएम मोदी के विशिष्ट मार्गदर्शन में 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम सभी इस दीपावली तथा अन्य अवसरों पर स्वदेशी उत्पादों की अधिकतम खरीदारी करें।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से हमारे उत्पादों की पहचान भी बढ़ेगी तथा कारीगरों व शिल्पकारों को रोजगार तथा समृद्धि भी मिलेगी। स्वयं सहायता समूह व अन्य स्वदेशी उत्पादों के लिए Vocal For Local अभियान के समर्थन में अपनी सेल्फी NaMo App (http://narendramodi.in/vocal4local) पर अपलोड अवश्य करें तथा दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।











Click it and Unblock the Notifications