अंबाला में हवाई अड्डे का सीएम खट्टर ने किया भूमिपूजन एवम शिलान्यास, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी की वितरित
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अंबला पहुंचे। यहां छावनी में घरेलू उड़ान हेतु बनने जा रहे हवाई अड्डे का सीएम खट्टर ने भूमिपूजन एवम शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज और राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा भी मौजूद रहे।
वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला छावनी में घरेलू उड़ान हेतु बनने जा रहे हवाई अड्डे का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। आज अंबाला छावनी में घरेलू उड़ान हेतु बनने जा रहे हवाई अड्डे के भूमिपूजन एवम शिलान्यास किया गया।

तो वहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि भविष्य में देहरादून, शिमला और लखनऊ के लिए भी रूट बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी संभव है कि इसका नाम भी अंबा देवी एयरपोर्ट होगा। इस संबंध में गृहमंत्री अनिल विज की ओर से पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इसका औपचारिक एलान बाकी है। बता दें कि एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले सीएम खट्टर ने अंबाला के शहजादपुर जनसंवाद के दौरान कुछ बुज़ुर्गों ने अपनी पेंशन संबंधित समस्या रखी। इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए सीएम ने कुछ ही समय में इन बुजुर्गों की पेंशन शुरू करवाई व उन्हें वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के प्रमाण-पत्र सौंपे। इतना ही नहीं, आमजन की समस्याओं का निवारण किया तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में उनसे वार्ता की।
सीएम ने वहां स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर "वोकल फ़ॉर लोकल" को बढ़ावा देने हेतु समूह की सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम से पहले रेडक्रॉस द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग वितरित किए।












Click it and Unblock the Notifications