सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार रोहतक में मनाया गणतंत्र दिवस
पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने करनाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यहां परेड को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने 12 साल के बाद परेड में कमांडो सलामी दी। समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरा परिवार-मेरी पहचान थीम की हरियाणा की झांकी भी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में बेटियों ने भी हिस्सा लिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री सबसे पहले आज शहीदी स्मारक पहुंचे यहां उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद सुबह 9.58 बजे वह पुलिस लाइन पहुंचे और यहां तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद मार्च पास्ट हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंच पर युद्ध विरांगनाएं और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की जनता ने मिलकर इस देश को दुनिया की बहुत बड़ी शक्ति बनाया है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज पहली बार करनाल में गणतंत्र दिवस मनाने का मौका मिल रहा है, यह मेरा सौभाग्य है।
करनाल की धरती और यहां के लोग मेरे प्रिय लोग हैं। यह दानवीर कर्ण की धरती है। दानवीर कर्ण के इतिहास के बारे में हम जानते ही हैं। हमारे किसान अलग-अलग माध्यम से देश की सेवा कर रहे हैं। हमारी बेटी कल्पना चावला ने अपनी जान की बाजी लगाकर स्पेस मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया। आज का गणतंत्र दिवस हमारे लिए स्वाभिमान और संस्कार का विषय है। हमे निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देशभक्ति की ओर अपने आप को बढ़ाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications