हरियाणा: नशे के खिलाफ खट्टर सरकार का बड़ा एक्शन, राज्य में हुक्का बार पर बैन

हरियाणा में नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया था, जो सोमवार को सीएम सिटी करनाल में खत्म हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नशे के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया, जिसके तहत राज्य के सभी हुक्का बार को बंद करने का ऐलान हुआ।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक नशे के खिलाफ सरकार की लड़ाई जारी है। इसी को देखते हुए व्यवसायिक हुक्का बार को बैन करने का ऐलान किया गया है। सरकार की ओर से साफ किया गया कि गांवों में चलने वाले पारंपरिक हुक्का पर ये बैन नहीं लागू होगा, ये आदेश सिर्फ शहरों में खुले हुक्का बार के लिए है।

Haryana

वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने पंजाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा बड़ा भाई पंजाब नशे से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। हम पंजाब की जनता से अनुरोध करते है कि नशे जैसे भयंकर विष को खत्म करने के लिए कार्य करें। हम भी सहयोग करेंगे। नशा खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार तकनीक के माध्यम से नशा करने वाले और कराने वालों का डेटा एकत्रित कर रही है।

सीएम ने आगे कहा कि नशे के विरुद्ध केवल यात्रा भर से ही हमारा लक्ष्य पूरा नहीं होगा, इसे जड़ से मिटाने के लिए हमें लगातार जनजागरण करना होगा। नशे को खत्म करने के लिए हमें नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना होगा, जिसके लिए सरकार नशा तस्करों पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया था।

2000 किमी की दूरी तय की
सीएम के मुताबिक साइक्लोथॉन ने करीब 2000 किमी की दूरी तय की। इस दौरान नशे के हानिकारक प्रभावों को जनता को बताया गया। उनके मुताबिक राज्य में तीन स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही। पहला है जन जागरुकता, दूसरा नशा मुक्ति और पुनर्वास प्रयास है। इसके बाद आखिरी नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+