भारी पड़ा अलॉटमेंट लेटर नहीं देना, सीएम खट्टर ने अधिकारी को किया सस्पेंड
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समय पर अलॉटमेंट लेटर नहीं जारी करने की वजह से अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम सिंगल विंडो पर दर्ज प्लॉट के अलॉटमेंट लेटर को जारी करने में हुई देरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद स्थानीय निकाय, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मुख्मयंत्री के ओएसडी और मुख्यालय पर सीएम विंडो की निगरानी कर रहे भूपेश्वर दयाल ने कहा कि जनता को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें समयबद्ध तरीके से सुविधाओं को मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कार्य में देरी की वजह से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती बरती जा रही है। इश कड़ी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

भूपेश्वर दयाल ने बताया कि अशोक कॉलोनी में रहने वाले शंकर ने सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसमे उन्होंने कहा था कि 1985 में बोली के तहत नगर परिषद भिवानी से उन्होंने एक प्लॉट को खरीदा था। प्लॉट के मूल्य का एक चौथाई उन्होंने जमा करा दिया था, बावजूद इसके उन्हें अलॉटमेंट लेटर नहीं जारी किया गया। जिसके बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications