सीएम खट्टर ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं,पंचकूला में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन
Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेखट्टर आज श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर पंचकूला के श्री नाडा साहब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और जनता की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर सीएम खट्टर ने सिख धर्म के संस्थापक, सिखों के पहले गुरू और न्याय के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।

इससे पहले सीएम खट्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्विट किया कि सिख धर्म के संस्थापक, सिखों के प्रथम गुरु, न्याय, धर्म, करुणा के अप्रतिम प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार की प्रसाद स्कीम के तहत बनी 6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और एचएसजीएमसी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि सिख धर्म के सबसे खास दिनों में से एक, गुरु नानक जयंती, सिख धर्म के संस्थापक और 10 सिख गुरुओं में से पहले गुरु नानक देव की जयंती है. यह पर्व हमे गुरु नानक देव के ज्ञान और शिक्षाओं का सम्मान करना, समानता, निस्वार्थ और एकता सहित सिख दर्शन के मूल सिद्धांतों को भी बढ़ावा भी देता है।
यह भी पढ़ें दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरु नानक जयंती पर किया ट्वीट, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएंguru












Click it and Unblock the Notifications