हरियाणा: खट्टर सरकार ने 1894 करोड़ के विकास कार्यों पर लगाई मुहर

चंडीगढ़, 26 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। खट्टर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नए विकास कार्यों के लिए 1894 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

Manohar Lal Khattar

शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जिन विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी वे गुरुग्राम के विकास से जुड़े हैं। सीएम खट्टर ने शहर में सड़क नेटवर्क, सीवेज, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कई बुनियादी ढांचे और रखरखाव परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें आठ फ्लाईओवर, छह लेन कैरिजवे और छह लेन सर्विस रोड के साथ-साथ वाटिका चौक के माध्यम से घाटा से NH-48 तक दक्षिणी पेरिफेरल रोड (SPR) को अपग्रेड करने की मंजूरी शामिल है।

सीएम खट्टर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित वार्षिक गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक में शामिल हुए। जिसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+