सीएम खट्टर ने जम्मू- कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- पुंछ में हमला कारयतापूर्ण
जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में गुरुवार को सेना के पांच जवान शहीद हो गए। जबकि तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक पुंछ में घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना की 2 गाड़ियों पर हमला कर दिया। हमले के बाद सेना ने आतंकियों की को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इलाके की घेराबंदी जारी है। इस हमले में जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की ब्रांच पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है। इस हमले की हरियाणा के सीएम समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है।
पुंछ में हमले को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले की जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों- गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती समेंत बीजेपी सरकार के कई दिग्गजों और राज्य के मुख्मंत्रियों ने निंदा की है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और अतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया।

सीएम खट्टर ने एक्स पर एक पर एक पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सभी वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मां भारती की रक्षा के लिए उनके इस सर्वोच्च बलिदान का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। इस कठिन घड़ी में हम सभी जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!!"
वहीं हमले को लेकर जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैन्य वाहन सैनिकों को घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान सुरनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर अपराह्न करीब 3.45 बजे सैन्य वाहनों पर हमला हुआ। आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चजने पर बुधवार रात पुंछ जिले के ढेरा की गली के सामान्य इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया और वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार को अतिरिक्त बल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे। उन्हें देखकर आतंकवादियों ने सेना के ट्रक और जिप्सी पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में 5 सैनिक शहीद और दो अन्य गंभीर घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications