CM खट्टर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया के परिवार से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

CM Khattar met the family of London School of Economics student Karan Kataria

भारतीय और हिंदू पहचान रखने वाले गुरुग्राम के करण कटारिया को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलएसई को लेटर लिखकर नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, इंग्लैंड के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया ने अपने ही संस्थान पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भारतीय और हिंदू होने के कारण उन्हें छात्र संघ के चुनाव को लड़ने से रोक दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कई बार कैंपस में भारत विरोधी नारे और टारगेटेड हमलों का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी होने पर सूबे के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने करण कटारिया के समर्थन में आकर एलएसई पर जमकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही गुरुग्राम स्थित उनके घर पहुंचकर करण कटारिया के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलकर सीएम खट्टर ने किसी प्रकार का अन्याय और सुरक्षा में कमी न होने की बात कही।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में केंद्र सरकार से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि करण एक होशियार स्टू़डेंट हैं। उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराए जाने की भी बात कही हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: CM खट्टर बोले, राज्य में आयुर्वेद व एलोपैथी का संयुक्त कॉलेज बनवाने की भी मांगी है अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+